५ . रामलला का ध्यान करो मंदिर का निर्माण करो
५ . रामलला का ध्यान करो मंदिर का निर्माण करो
रामलला का ध्यान करो मंदिर का निर्माण करो
मंदिर का निर्माण करो अवधपुरी अभियान करो
श्रीराम जयराम जय जय राम, श्रीराम- - - ।।धृ०।।
प्रथम कारसेवा में हमने भगवा ध्वज फहराया था
अपमान सहे बलिदान दिये पर पीछे पग न हटाया था
संतोंने आव्हान किया फिर हमने अभियान किया
घोर गुलामी के कलंक को प्रभुने स्वयं हटाया था
रामलला ने हटाया था माध्यम हमें बनाया था ।।१।।
रामनाम ही सृजन करता रामनाम से पालन हो
रामनाम से पत्थर तैरे नाम शक्ति से राम झुके
राम विरोधी कोई हो असुर शक्ति संजोई हो
विश्व नियंता रामनाम है नाम शक्ति संधान करो
नाम बाण संधान करो जन शक्ति आव्हान करो ।।२।।
त्रेता युग में युवा राम ने दीर्घ काल वनवास किया
कलयुग में अब रामलला ने पर्णकुटी में वास किया
रामलला तो बैठे है संतों से ये कहते है
मंदिर भव्य बनाओ फिर से हिन्दुराष्ट्र निर्माण करो
हिन्दुराष्ट्र निर्माण करो फिर रामराष्ट्र निर्माण करो ।।३।।
Comments
Post a Comment