१४ . हिंद के जवान हम हिंद की है शान हम

 १४ . हिंद के जवान हम हिंद की है शान हम 


हिंद के जवान हम हिंद की है शान हम 
हिंद के निशान को बुलंद हम करे चले ।।धृ ०।।

प्रबल ज्वाल माल हो आंधियां कराल हो 
जलधि गगन भूमि पर तने प्रलय के जाल हो 
किन्तु हम डरें नहीं कदम कदम बढ़े चलें ||१ || 

हिन्द हेतु जान दें हिन्द हेतु प्राण दें 
हिन्द हेतु हम सभी सहर्ष रक्तदान दें 
जयहिंद जयहिंद बोलते बढे चले ||२ || 

Comments

Popular posts from this blog

४५ आता विसाव्याचे क्षण

४१ . पसायदान

४० . जिनके ओजस्वी वचनों से, गूँज उठा था विश्व गगन