३५ . भारत स्काऊट गाईड झंडा ऊँचा सदा रहेगा
३५ . भारत स्काऊट गाईड झंडा ऊँचा सदा रहेगा
भारत स्काऊट गाईड झंडा ऊँचा सदा रहेगा
ऊँचा सदा रहेगा झंडा , ऊँचा सदा रहेगा || धृ ||
नीला रंग गगन सा विस्तृत भ्रातृभाव फैलता ,
त्रिदल कमल नित तीन प्रतिज्ञाओं की याद दिलाता
और चक्र कहता हैं प्रतिपल आगे कदम बढ़ेगा || १ ||
ये चौबीसो आरे चक्र के हमसे प्रतिपल कहते
सावधान चौबीसो घंटे , हममें हैं बल भरते
तत्पर सदा रहे सेवामें जीवन सफल बनेगा || २ ||
परहित रक्षामें हम जीवन , हँस हँस दे दे अपना
इस झंडेपर मरमिटनेका हैं सुखदायी सपना
सेवा का पथ दर्शक झंडा घरघरमें फहरेगा || ३ ||
Comments
Post a Comment